ON THE RECORD
Showing posts with label Raj Jai. Show all posts
Showing posts with label Raj Jai. Show all posts

ज़रा जिगर थाम के

Posted In: . By Journalism student


अमिताभ बच्चन की एक फ़िल्म का एक डायलाग बहुत मशहूर हुआ था "शराब पीने से लिवर ख़राब हो जाता है।" इस डायलाग को कॉमेडी की तरह पेश किया गया था मगर हकीक़त शायद इससे भी अधिक डरावनी है । शंभू नाथ को शराब की लत है। रोज़ रात को वह शराब की एक बोतल पी जाते हैं। पिछले एक साल से ये सिलसिला जारी है । नतीजा, उनका लिवर पूरी तरह ख़राब हो चुका है। सिर्फ़ शराब पीने ही नही ,गन्दा खाना खाने ,दूषित पानी पीने ,बिना जांच हुआ खून लेने से भी जिगर ख़राब हो सकता है । दरअसल पिछले कुछ सालों में आधुनिकीकरण की आंधी ने मोटापा और मधुमेह के बाद सबसे अधिक लिवर की बीमारियाँ ही परोसी हैं, ऐसा कहना है मेट्रो हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ बी एन टंडन का।
कॉल सेन्टर में काम करने वाले अर्जुन कपूर दोपहर का भोजन पास के ही एक ढाबे मे खाते हैं । उन्हें रह रह के सीने में दर्द की शिकायत कुछ दिनों से महसूस होने लगी। खून की जांच कराने पर पता चला उन्हें हेपेटाइटिस ई है। ये एक वायरस के द्वारा होता है । दरअसल वायरस का सबसे बड़ा स्रोत ऐसे रेस्टोरेंट और ढाबे हैं जहाँ साफ़ सफाई का ध्यान नही रखा जाता। इन जगहों पर खाना और पानी दोनों में ये वायरस आसानी से जगह बनाते हैं और फिर इंसानी शरीर में पहुँच जाते हैं। डॉ टंडन के मुताबिक लिवर की आम बीमारियों में हेपेटाइटिस ,सिरोसिस , लिवर कैंसर , और विल्सन डिजीज ,शामिल हैं ।
मैक्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एस के जैन के अनुसार ऐसी कई वजहें हैं जो प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष , लिवर को प्रभावित करती हैं। भारत में लिवर की बीमारी का एक बड़ा कारण शराब का अत्यधिक सेवन है। दरअसल अल्कोहल लिवर पर चर्बी की परत के साथ सूजन पैदा करती है। इसमे लिवर पत्थर की तरह कठोर हो जाता है और अंत में काम करना बंद कर देता है ।
डॉ टंडन कहते हैं आधुनिक जीवन शैली और प्रगति ने हमें बहुत कुछ दिया है , उनमे लिवर की बीमारी एक है । दरअसल लिवर की बीमारी ऊपर से दिखाई नही देती। इसका पता तब चलता है , जब शरीर इसका शिकार हो जाता है। बीमारी कई महीने पहले शुरू होती है मगर सामने बाद में आती है । हकीक़तन यह बीमारी दीमक की तरह शरीर को ही नही बल्कि घर की आर्थिक हालत को भी ख़राब कर देती है।
पीलिया से एक बार पीड़ित हो चुके गोपाल सिंह कहते हैं, " अगर शराब और जंक फ़ूड को छोड़ने से लिवर को चुस्त दुरुस्त रख सकूं तो ऐसा करने में कोई हर्ज़ नही है ।" जिंदगी के लिवर को चलाने के लिए शरीर का लिवर ठीक रहना ज़रूरी है ।



Photo : Gargi

वासिफुद्दीन डागर ध्रुपद संगीत के एक मशहूर गायक हैं । ध्रुपद संगीत भारत की सबसे पुरानी परम्पराओं में से एक है । पिछले दिनों वासिफुद्दीन डागर जामिया मिल्लिया इस्लामिया में थे। इस अवसर पर उन्होंने मॉस कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर से बात की । प्रस्तुत है बात चीत के अंश, राज जय द्वारा ।

No Ragging

Posted In: , . By Journalism student

A Radio story by Rama Shankar Pandey and Raj

Still Waiting for Water

Posted In: , . By Journalism student

A radio story by Rama Shanker Pandey and Raj Jai